Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रेसीडेंसी जेल में बिगड़ी टाला थाना प्रभारी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

अदालत से लौटते समय, अभिजीत मंडल जब जेल की वैन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी लड़खड़ाकर गिर पड़े।

26 Sep 2024

प्रेसीडेंसी जेल में बिगड़ी टाला थाना प्रभारी की तबीयत, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। टाला थाने के पूर्व ओसी (ऑफिसर-इन-चार्ज) अभिजीत मंडल को प्रेसिडेंसी जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार रात सियालदह अदालत से लौटते समय उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और गाड़ी में चढ़ते समय वे लड़खड़ा कर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेसीडेंसी जेल के एक अधिकारी ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को अभिजीत मंडल और आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को सियालदह अदालत में पेश किया गया था। दोनों पर आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में सबूत मिटाने, एफआईआर दर्ज करने में देरी करने सहित कई गंभीर आरोप लगे हैं।

अदालत से लौटते समय, अभिजीत मंडल जब जेल की वैन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी लड़खड़ाकर गिर पड़े। वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उन्हें सहारा दिया। बाद में उनकी तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें तुरंत प्रेसिडेंसी जेल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अभिजीत मंडल के वकील ने बुधवार को अदालत में उनके लिए जमानत की अर्जी दी थी और एफआईआर में देरी के आरोपों पर भी आपत्ति जताई थी। हालांकि, अदालत ने अभिजीत और संदीप, दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने 30 सितंबर तक उन्हें जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपितों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की भी अनुमति मांगी गई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रेसीडेंसी जेल में बिगड़ी टाला थाना प्रभारी की तबीयत, अस्पत
अदालत से लौटते समय, अभिजीत मंडल जब जेल की वैन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी लड़खड़ाकर गिर पड़े।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News